युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का तड़के अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर फैलते ही पूरे लालकुआं क्षेत्र में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अचानक बिगड़ी थी तबीयत, बरेली ले जाते समय तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं के वार्ड नंबर चार (आजाद नगर) निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी की गत रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बरेली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।
अविवाहित थे दिनेश, रानीबाग चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
35 वर्षीय दिनेश लोहनी बेहद मिलनसार और लोकप्रिय युवा व्यापारी नेता थे। वे अविवाहित थे और दिवंगत वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता कीर्ति लोहनी के सबसे छोटे भाई थे। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष ही उनके पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बल्लभ लोहनी का भी निधन हुआ था। एक ही वर्ष के भीतर परिवार पर टूटे इस दूसरे बड़े पहाड़ से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत दिनेश लोहनी की अंतिम यात्रा आज प्रातः 10 बजे उनके निज निवास से निकाली जाएगी, जिसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार