यूरिक एसिड को टॉयलेट के रास्ते बाहर निकाल देगी ये धारीदार सब्जी, दर्द और सूजन भी हो जाएगा कम

खबर शेयर करें -

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप एक खास तरह की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सब्जी के बारे में-

यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट उत्पाद है, जो शरीर में प्यूरीन नामक रसायन के टूटने से बनता है।

प्यूरीन शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। वे कई खाद्य पदार्थों में भी पाए जाते हैं, जैसे- लिवर, शराब इत्यादि के सेवन से होता है। शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं, जिसमें एक खास तरह की धारीदार सब्जी शामिल हो सकती हैं। इस धारीदार सब्जी का नाम है परवल। जी हां, परवल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

परवल की सब्जी से कंट्रोल करें यूरिक एसिड – Is Parwal Good for Uric Acid

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए परवल की सब्जी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में प्यूरीन चयापचय को तेज करता है। साथ ही इससे यूरिक एसिड संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सकता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

कैसे करें यूरिक एसिड में परवल का सेवन?

शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह से परवल का सेवन कर सकते हैं, जैसे-

परवल का पानी – इसके लिए परवल को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसका सेवन करें।

परवल का चोखा : चोखा तैयार करने के लिए परवल को रोस्ट कर लें। इसके बाद इसे अच्छे से मैश कर लें, इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल, हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्स कर लें। इसके सेवन से काफी हद तक यूरिक एसिड कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

परवल की सब्जी : शरीर में यूरिक एसिड को घटाने के लिए परवल से तैयार सब्जी का सेवन करें। इसे आप अपने तरीके से तैयार करके खा सकते हैं।