यू-ट्यूब के चक्‍कर में एडल्ट फिल्म बनाने वाले गिरोह के चंगुल में फंसी युवती

खबर शेयर करें -

यू ट्यूट के फेर में गोरखपुर की एक युवती एडल्‍ट फ‍िल्‍में बनाने वाले ग‍िरोह के चंगुल में फंस गई। यू ट्यूब पर उसे मोबाइल नंबर म‍िला। नंबर के संपर्क में आने पर एडल्‍ट फ‍िल्‍म बनाने वाले ग‍िरोह के फेर में फंसकर युवती घर से भाग गई।

ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी यू-ट्यूब पर एडल्ट फिल्म बनाने गिरोह के चंगुल में फंस गई। यू-ट्यूब के जरिए मिले मोबाइल नंबर पर कई माह तक उसकी चैटिंग व बात हुई। रुपये कमाने का झांसा देकर दो दिन पहले गिरोह की सदस्य उसे अपने साथ लेकर चली गईं। घर पर छूटे मोबाइल को चेक करने पर स्वजन को मामले की जानकारी हुई। नानी की तहरीर पर पिपराइच थाना पुलिस अज्ञात युवती पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

कई ओर लड़क‍ियां हैं ग‍िरोह के चंगुल में

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की पिपराइच थानाक्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। यहीं रखकर वह पढ़ाई करती थी। नानी ने पिपराइच थानेदार को दी तहरीर में लिखा है कि 18 जून की रात में उनकी नींद खुली तो नतिनी गायब थी। खोजबीन करने पर पता नहीं चला। गांव की उसकी सहेली ने पूछने पर बताया कि रात में दो बजे उससे मिलने आई थी। हर माह लाखों रुपये कमाने और आराम की जिंदगी जीने की जानकारी देते हुए अपने साथ चलने के लिए कहने ली। मना करने पर यह कहते हुए अकेले निकल गई की गांव के बाहर कई लड़कियां हैं जो इंतजार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

घटना की जानकारी होने के बाद नानी व परिवार के लोगों ने कमरे की तलाशी ली तो किशोरी का मोबाइल फोन मिला।जिसे चेक करने पर पता चला कि एक मोबाइल नंबर पर उसकी चैटिंग व बातचीत होती थी। स्वजन ने उस नंबर पर फोन किया तो काल रिसीव करने वाली युवती ने कहा कि परेशान न हो किशोरी हमारे पास है, उसे अपनी जिंदगी जीने दीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पिपराइच थाना पुलिस व सर्विलांस टीम किशोरी को तलाश रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।