ये है 21000mAh बटैरी का तगड़ा स्मार्टफोन, फुल चार्जिंग पर 3 महीने तक चार्ज करने की छुट्टी

खबर शेयर करें -

मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश किए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर स्मार्टफोन्स तगड़ी बैटरी के साथ पेश किए जा रहे हैं। अधिक बैटरी वाले फोन की सूची में एक धांसू स्मार्टफोन मैदान में उतर चुका है, जिसे 21000mAh बटैरी के साथ लॉन्च किया गया है। फुल चार्जिंग पर ये फोन 94 दिनों तक 3 महीने के करीब चल सकता है। अगर आप भी किसी ऐसे ही फोन की तलाश में हैं जिसे बार-बार चार्जिंग पर न लगाना पड़े तो आइए आपको इस तरह के फोन के बारे में बताते हैं।

तगड़ी बैटरी के साथ स्मार्टफोन पेश

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

चीन फोन निर्माता कंपनी Oukitel ने Oukitel WP19 नामक स्मार्टफोन को पेश किया है। इसमें 21,000mAh की बैटरी है। ऐसे में यूजर को इसे चार्ज पर बार-बार नहीं लगाना पड़ेगा। कंपनी का दावा है कि Oukitel WP19 लगातर फोन कॉलिंग के दौरान 122 घंटे, ऑडियो प्लेबैक  के दौरान 123 घंटे और 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक  प्रदान करता है। फोन कुल 2252 घंटे तक इस्तेमाल हो सकता है। इस फोन को स्टैंडबाय में 94 दिनों तक यूज किया जा सकता है।

फुल चार्जिंग में लगता है अधिक समय

फोन की बड़ी बैटरी को चार्ज होने में अधिक समय लगता है। इसकी बैटरी 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। करीब 4 घंटे में फोन की बैटरी फुल चार्ज होती है। बात करें अन्य खासियत की तो फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 और MIL STD 810G रेटिंग के साथ तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Oukitel WP19 Specifications

Oukitel WP19 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अगर बात करें तो इसमें 6.78 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर है। फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Oukitel WP19 Camera & Price

Oukitel WP19 के कैमरे की अगर बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरा दिया गया है, जो 64MP+2MP+20MP में है। फोन में Sony Night Vision IR कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बात करें कीमत की तो ये 694 Euro यानी 57,548 रुपये के करीब है। Oukitel WP19 स्मार्टफोन को AliExpress के जरिए खरीदा जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad