राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के समर्थन से बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज की स्थिति हुई मजबूत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में गगन काम्बोज को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा का साथ मिल गया है।

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाने भरोसा दिलाया है।
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के समर्थन मिलने के बाद गगन काम्बोज ने कहा कि उनकी स्थिति अब और ज्यादा मजबूत हो गयी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि वह जीते तो उनके द्वारा किये गये सभी वायदे पूरे किये जायेंगे तथा उन पर विश्वास जता रहे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वहीं राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने समर्थन देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में गगन काम्बोज को जीत दिलाने के कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी तथा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिये जी जान से जुट गये हैं। इस दौरान राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अमरीश गौतम, महासचिव ऋषिपाल रवि, चन्द्रहास गौतम, पंकज गौतम, तेजपाल सिंह गौतम, रमेश गौतम, डालचन्द गौतम, धर्मपाल सिंह, दानवीर गौतम, बीना, मोहनी, कमलेश राजभर, वीर सिंह, करन सिंह, सतीश कुमार, पूजा चौधरी, राज बहादुर, अब्दुल रब, भूपाल सिंह एड., रज्जन सिंह आदि समेत हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम लोकसभा प्रभारी सतपाल सिंह बल जिला प्रभारी खूब सिंह डा. एमए राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का 'मिशन-2027': टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत