राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड के माणा गांव से, ऋषिकेश में होगा समापन

खबर शेयर करें -

कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तराखंड के माणा गांव से करने जा रही है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माणा गांव में यात्रा कर जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस की यात्रा को लेकर भाजपा ने जहां सवाल उठाया है तो वहीं कांग्रेस यात्रा दौरान के सरकार पर पूरी तरह हमला बोलने की तैयारी में है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले महीने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान सीमांत गांव माणा में जनसभा संबोधित किया था। इसके बाद से उत्तराखंड का माणा गांव को तरफ विश्व पटल पर एक नई पहचान मिली। दूसरी तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड में माणा गांव से करने जा रही है। इसको लेकर भाजपा की तरफ से सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के तमाम ज्वलंत मुद्दों को भी उठाने की पूरी कोशिश करेगी और भाजपा सरकार को रणनीतिक घेरेबंदी की तैयारी में है, जिससे पार्टी को राजनीति फायदा मिल सके।

इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा चमोली जिले माणा गांव से शुरुआत होगी। बदरीनाथ दर्शन के साथ। इसके बाद जोशीमठ के नरसिंह मंदिर से से कर्णप्रयाग से यात्रा जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकलेगी। इसके लिए जिला प्रभारी नियुक्त होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा चार या पांच फेज में चार-चार दिन की होंगी। गढ़वाल और कुमांउ में दो-दो दिन होगी और समापन ऋषिकेश गंगा के तट पर होगा।

माहरा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सांसद,विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अपने अपने जिलों का प्रतिनिधि करेंगे। इस दौरान बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की प्रमुख रूप से चर्चा करेंगे। इसमें महिला सुरक्षा को लेकर अंकित भंडारी, बैकडोर भर्ती, यूकेएसएसएससी सहित अन्य विषयों को लेकर जनता के बीच ले जाएंगे और संवाद की जानकारी नेतृत्व को देंगे।

प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर कांग्रेस को माणा से यात्रा शुरू करने की आई सुध: महेन्द्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की माणा से प्रस्तावित यात्रा व आरोपों पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माणा प्रवास से प्रेरित होकर कांग्रेस को वहां से यात्रा शुरू करने की सुध आई। जिस पार्टी का देश तोड़ने का इतिहास हो उसे देश जोड़ो यात्रा का नैतिक हक ही नहीं है। नेहरू जी के जमाने से ही कांग्रेस का देश को तोड़ने का इतिहास रहा है। अब जब कांग्रेस ही लगातार टूट रही है तो राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ने के बजाय देश जोड़ने की यात्रा निकाल रहे है। जिसका उन्हें नैतिक हक नहीं है।

भारत जोड़ने जैसी बात कांग्रेस को ठीक नहीं लगती: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत जोड़ने जैसी बात कांग्रेस कर रही है यह ठीक नहीं लगता है। कांग्रेस के दिमाग में ठीक नहीं चल रहा है। उनको भारत जोड़ने की जरूरत है। भारत सरकार ने भारत जोड़ने के लिए 370 जैसे कदम उठाया है उसे कांग्रेस को स्वागत करनी चाहिए थी।

उत्तराखंड का सीमांत क्षेत्र से लगा हुआ माना गांव अब उत्तराखंड की सियासत का केंद्र बिंदु भी बन गया है। जिसके माध्यम से भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में किसको माणा गांव की सियासी पिच से ज्यादा फायदा होगा, यह देखना होगा।