रुद्रपुर पुलिस ने 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 30 हजार रुपए भी बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को 30 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया है. सभी आरोपी ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को 30 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कैंप क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. इस पर टीम ने दबिश दी तो मौके पर विजय मंडल, आनंद विश्वास, जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू, गोविन्द आचार्य, प्रणव सरकार, महानन्द सरकार, कान्ता साहा, वासू साहा, रमेश मण्डल निवासी ट्रांजिट कैम्प पकड़े गए.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

इन लोगों को तास की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान टीम ने जमीन पर रखे 26 हजार की नकदी भी कब्जे में ले ली. तलाशी के दौरान आरोपियों की जेब से 4700 रुपए भी बरामद हुए. जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर लिया. आरिपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर