रुद्रपुर : बेटे के साथ गाली गलौज किए जाने का विरोध करना पिता पर पड़ा भारी, पड़ोसी ने पहले सिर फाड़ा फिर काट डाली अंगुलियां

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। बेटे के साथ गाली गलौज किए जाने का विरोध करना एक पिता पर भारी पड़ गया। आवेश में आए पड़ोसी युवक ने पहले सिर फाड़ दिया और गुस्सा शांत नहीं हुआ तो धारदार हथियार से उसकी दो उंगली भी काट दी। चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित हुए तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी

जानकारी के अनुसार वार्ड-24 रंपुरा निवासी कमलेश ने बताया कि वह मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है। 23 सितंबर की रात्रि आठ बजे पड़ोसी अमित नाम का युवक उसके बेटे यश को गालियां दे रहा था। उसी वक्त पिता दीपक कोली ने इसका विरोध किया। जिससे बौखलाकर आरोपी युवक ने लोहे की सरिया से पति का सिर फाड़ दिया और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति की दोनों हाथों की अंगुलियां कटकर अलग हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश

चीख पुकार सुनकर जब लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान