रैनबैक्सी दवा कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।बीती रात आईटीआई थाना क्षेत्र में हुई दुघर्टना में रैनबैक्सी दवा कंपनी में कार्यरत एरिया सेल्स मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पोर्स्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुढ़ानपुर, अलीगंज जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी विजेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह पिछले कई वर्षों से रैनबैक्सी नामक दवा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताते हैं कि रोजाना की भांति वह अपनी होंडा एचपी 125 मोटर साइकिल संख्या यूके 07 डीवी/0310 से काम निपटाने के बाद वापस घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान अलीगंज रोड पर स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटर साइकिल में टक्कर मारते हुए एरिया सेल्स मैनेजर को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के घटते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

इस दौरान पैगा चौकी पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक के 2 पुत्र योगी 17 वर्ष तथा आशू 15 वर्ष के अलावा एक 7 वर्ष की पुत्री सोनल है। घटना के बाद से उसकी पत्नी सुनीता तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल