लालकुआं : गौला नदी से जुड़े हुए खनन कारोबारियों के लिए टेंशन भरी खबर है। केंद्रीय मृदा जल संरक्षण द्वारा दिए गए उप खनिज निकासी लक्ष्य पूरा होने पर इस बार दो महीने पहले ही गौला नदी बंद हो जाएगी।
गौला नदी की शीश महल से शांतिपुरी तक 11 उप खनिज निकासी गेटों पर करीब 7:30 हजार वाहन पंजीकृत हैं। जबकि यूपी बिहार व झारखंड के हजारों मजदूरों के रोटी रोजी का भी गौला नदी ही सहारा है। इसके अलावा दर्जनों स्टोन क्रेशर, ट्रांसपोर्टर, उनसे जुड़े वाहन स्वामी चालकों समेत प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोग गौला नदी से जुड़े है। इस बार केंद्रीय मृदा और जल संरक्षण विभाग द्वारा गौला नदी में सर्वे करने के बाद 32 लाख 97 हजार घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य दिया है। जिसमें से अभी तक करीब 24 लाख मीटर उप खनिज की निकासी की जा चुकी है। जिसके बाद अब मात्र नौ लाख घन मीटर अपनी चुगान ही बचा हुआ है। वर्तमान में रोजाना करीब 30 हजार घन मीटर उप खनिज की निकासी हो रही है। ऐसे में अब गौला नदी में मात्र 30 दिन का ही उप खनिज बचा है। यानी अप्रैल के शुरूआत में ही बंद हो जाएगी। जबकि गौला नदी में 31 जून तक चुगान हो सकता है। ऐसे में निर्धारित समय से दो माह पूर्व गौला नदी के बंद हो जाने से लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। खनन से जुड़े कारोबारियों ने दोबारा से सर्वे कराकर गौला नदी को अपने निर्धारित समय तक सुचारू रखने की मांग की है।
ताजा खबर
- धामी के विज़न को रिद्धिम की उड़ान, ‘मिशन संवाद’ बना पुलिस बल की नई ताकत
- उत्तराखंड: एक शख्स ने पांच महिलाओं से की शादी, रहस्यमय व्यवहार से खुला भेद
- रक्षाबंधन 2025: जानिए कब है भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व और शुभ मुहूर्त
- कांवड़ को टक्कर लगने के विवाद में बवाल, कांवड़ियों पर कार सवार से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
- वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन: सबसे तेज युवा वनडे शतक के साथ भारत ने अंडर-19 श्रृंखला जीती
- बजाज ने लॉन्च की 2025 Dominar 250 और Dominar 400: बेहतर राइडिंग अनुभव के साथ कई नए फीचर्स
- टाटा हैरियर EV ने बनाया रिकॉर्ड: लॉन्च के 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा बुकिंग!
- गाजा में हवाई हमलों में 47 फिलिस्तीनी मारे गए, हमास युद्धविराम वार्ता को तैयार
- यूपी में बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं के लिए नई धार्मिक यात्रा योजनाएं शुरू होंगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ: सीएम धामी ने चंपावत को ‘स्पिरिचुअल जोन’ बनाने का ऐलान किया