लालकुआं से आनंद विहार जा रही ट्रेन में तमंचे के साथ घुसे बदमाश ने मचाई दहशत, यात्रियों एवं टीटी ने दबोचा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एसी कोच में घुसे बदमाश ने बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूटपाट का प्रयास किया तो कुछ साहसी यात्रियों एवं टीटी की सूझबूझ से उसे रंगे हाथों दबोच लिया, तथा जीआरपी मुरादाबाद के सुपुर्द कर दिया।

बदमाश के पास से बंदूक समेत भारी मात्रा में एटीएम व नशीली दवाइयां बरामद हुई है। बदमाश द्वारा सरेआम बंदूक लहराने से कोच में बैठे यात्री दहशत में आ गए, और भयभीत हो गए, उसके पकड़े जाने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
लालकुआं से दिल्ली के आनंदविहार को जाने वाली रेलगाड़ी संख्याआ 15059लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी बी-2 कोच में यात्रियों के साथ बंदूक दिखाकर लूटपाट करते हुए एक बदमाश को यात्रियों एवं एक रेल कर्मी ने सूझबूझ के साथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएफओ कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग: अकाउंट्स, भूमि हस्तांतरण और एस्टैब्लिशमेंट का रिकॉर्ड खाक

अपराधी के पास से बरामद दस्तावेजों को जाँचने के उपरांत पता चला कि अपराधी नाम प्रज्जवलित सिन्हा पुत्र संजय सिन्हा, पता पावर हाउस काॅलोनी पल्ला, नं. 03 बाल विद्या निकेतन, फरीदाबाद, हरियाणा-121003 का स्थाई निवासी है। अपराधी के पास एक बंदूक के साथ एक बैग भी था, जिसमें पाँच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा बहुत सारी नशे की दवाईयाँ पायी गईं।
उक्त अपराधिक घटना की सूचना मिलते ही गाड़ी में तैनात मुख्य वाणिज्य टिकट कलेक्टर, लालकुआँ जितेन्द्र केसरी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधी को पकड़ने के साथ-साथ ट्रेन के कोच में मौजूद यात्रियों के जान-माल का खतरा होने से बचाकर सुरक्षा प्रदान की तथा उक्त अपराधी को उसके सामान सहित जीआरपी मुरादाबाद को सुपुर्द किया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश