लालकुआं से हरीश रावत की हार का अंतर सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा: मोहन बिष्ट

खबर शेयर करें -

नैनीताल की लालकुआं विधानसभा सीट उत्तराखंड की हॉट सीट बन चुकी है. लालकुआं में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है. एक तरफ कांग्रेस से हरीश रावत प्रदेश के बड़े राजनेता मैदान मे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा से मोहन बिष्ट का स्थानीय होने की वजह से लोगों का व्यक्तिगत लगाव है. इसके अलावा पवन चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बाकी प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है. लिहाजा मुकाबला त्रिकोणीय और रोमांचक होता नजर आ रहा है.

भाजपा के मोहन बिष्ट ने अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हरीश रावत लालकुआं में हारने आए हैं. लालकुआं से उनके हार का अंतर सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा. बीजेपी के लिए सबसे अहम बात यह है कि प्रत्याशी मोहन बिष्ट स्थानीय है और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं. बात कांग्रेस की करें तो प्रत्याशी पूर्व सीएम हरीश रावत के मुताबिक जनता इस समय परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस सीट पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

वहीं भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरने वाले पवन चौहान ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। लालकुआं विधानसभा में देखा जाए तो कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान के साथ-साथ कांग्रेस से बगावत कर संध्या डालाकोटी भी जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इन दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का भी अच्छा खासा जनाधार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

लालकुआं विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद अभी तक के चुनाव में लालकुआं विधानसभा सीट से एक बार भाजपा और एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल को 25 हजार वोट मिले. जबकि भाजपा के उम्मीदवार नवीन दुम्का को 16341 वोट मिले थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नवीन दुम्का को 44,293 वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़े हरीश चंद्र दुर्गापाल को 27,108 वोटों के मार्जिन से हराया था. लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार मतदाता हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad