लालू प्रसाद यादव की हालत नाजुक, राबड़ी ने की लोगों से दुआ की अपील

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव की तबियत नाजुक बनी हुई है. उन्हें बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. इससे पहले बुधवार को उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबियत में ज्यादा सुधार न होने पर बुधवार रात उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया. बता दें कि दो दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से फिसल गए थे. जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हो गया था.

इसके अलावा वह पहले से ही कई अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं. ऐसे में चोट लगने के की वजह से उनकी हालत और खराब हो गई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह पर फैक्चर हुआ है, इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है. तेजस्वी ने बताया कि, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा. इसके बाद डॉक्टरों की टीम आगे के इलाज करेगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

यादव परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है. इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है. इसके अलावा उनका क्रेटनिन भी चार से छह पहुंच गया है. उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है. तेजस्वी यादव का कहना है कि एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

राबड़ी देवी ने की लोगों से भावुक अपील

इस बीच लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने लोगों से भावुक अपील की है. उन्होंने लालू यादव के चाहने वालों से कहा कि वे लोग परेशान न हों, चिंता की कोई बात नहीं है. राजद अध्यक्ष ठीक हो रहे हैं. आप सभी उनके लिए दुआ कीजिए कि वे जल्द ही हम सभी के बीच हों.

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad