राजू अनेजा,लाल कुआं। 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में लाल कुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनावी रण में उतरे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की बात की जाए तो प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार के 3 साल के कार्यकाल में लाल कुआं विधानसभा में हुए विकास कार्यों के बल पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित के लिए जनता से वोटो की अपील करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा के ससुर एवं पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा अपने कार्यकाल में लाल कुआं में कराए गए तमाम विकास कार्यो को लेकर लाल कुआं की बेटी डॉक्टर अस्मिता को चेयरमेन बनाकर जनता की सेवा करने का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा का कहना है कि पिछले 3 सालों से लाल कुआं के विकास की गति थम सी गई है उन्होंने कहा कि विकास कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही करना जानती है झूठे वादे करने वाली भाजपा आज तक लालकुआं वासियो को मालिकाना हक तक नहीं दिला पाई जिससे यहां के लोगों को किसी भी बैंक में आर्थिक मदद के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने विकास के नाम पर लाल कुआं की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता को प्रचंड मतो के साथ विजय कराकर एक बार फिर सेवा का मौका करने का आह्वान किया।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराने वाला ‘हाई-प्रोफाइल’ चोर गिरफ्तार; कोरोना काल में विदेश से पढ़कर लौटा था आरोपी, अजीबोगरीब तर्क सुन पुलिस भी हैरान
- हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में पोस्टर और हस्ताक्षर अभियान को लेकर ABVP और NSUI में झड़प; हाथापाई में एक छात्र घायल, परिसर में पुलिस तैनात
- मोटाहल्दू: मतदाता सत्यापन में लापरवाही का आरोप, बीएलओ पर घर-घर न जाकर पंचायत सदस्यों से काम कराने का दावा; एसडीएम से शिकायत
- उधम सिंह नगर : न्याय के तराजू में रिहाई का पलड़ा भारी! पाॅस्को सहित गंभीर मामलों में जांच, गवाह और पैरवी की कमजोर कड़ियां बढ़ा रही हैं बरी होने के मामले
- गढ़ीनेगी के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, पहले चेयरमैन के रूप में अभिषेक सुखीजा ने संभाली कमान
- रुद्रपुर: बंद कमरे में पेट के बल गिरा मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, मुंह और नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक
- हरिद्वार: निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़; अधिकमास के कारण एक महीने की देरी से आया स्नान पर्व
- सुद्धोवाला: बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की छापेमारी; मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में रह रही थीं दो छात्राएं, तीन हिरासत में
- हल्द्वानी: नीट की तैयारी करने एमपी से आई छात्रा ने पीजी में लगाया फंदा; भाई एम्स भोपाल का छात्र, पुलिस को डायरी में मिला संदिग्ध नोट

