व्यापारियों की समस्याओं और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात

खबर शेयर करें -
रामनगर/हल्द्वानी। रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी और महासचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल के नेतृत्व में हल्द्वानी स्थित राज्य कर कार्यालय पहुंचकर जॉइंट कमिश्नर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर अधिकारियों के समक्ष स्थानीय व्यापारियों, करदाताओं और कर अधिवक्ताओं को आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा तथा उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। वार्ता के दौरान जॉइंट कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया।
उत्तराखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और व्यापारियों पर दबाव कम करने की मांग
बैठक के दौरान अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने रामनगर राज्य कर कार्यालय में एसआर (SIR) प्रक्रिया के चलते सीटीओ के कार्यमुक्त न होने से प्रभावित हो रहे विभागीय कार्यों का मुद्दा उठाया। वहीं महासचिव डॉ. मनु अग्रवाल व उपाध्यक्ष गुलरेज रज़ा ने सर्वे की कार्यवाहियों से व्यापारियों पर बढ़ रहे अतिरिक्त दबाव को कम करने और राजस्थान व तेलंगाना की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूरन चंद्र पाण्डेय और भूपाल रावत ने विभाग व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नियमित संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 अफसरों के तबादले, 10 नव-नियुक्त डीएसपी को मिली जिलों में कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद