विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी का बड़ा बयान, बोलीं- कोटद्वार का जिला होना बेहद जरूरी

खबर शेयर करें -

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोटद्वार जिला होना चाहिए. मेरे मेनिफेस्टो में भी इसका जिक्र है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले जिले की लड़ाई लड़नी होगी. ऋतु खंडूडी ने बयान देकर कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को फिर से गरमा दिया है.

पहले जिले के लिए लड़ेंगे लड़ाई
कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर ऋतु खंडूडी ने कहा कि यह सब जानते हैं कि नियमत 1 जिले में एक मेडिकल कॉलेज होता है. ऐसे में वहां मेडिकल कॉलेज बनने के लिए कोटद्वार का जिला होना जरूरी है. लिहाजा पहले जिले की लड़ाई लड़नी चाहिए. जिले की बात करनी चाहिए. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कोटद्वार जिले का समर्थन करती है तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में हामी भरी.

लालढांग चिल्लरखाल मोटरमार्ग को लेकर कही ये बात 
वहीं, लालढांग चिल्लरखाल मोटरमार्ग के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली घई है. फिलहाल एंपावर्ड कमेटी के निर्णय का इंतजार है. अगर एंपावर्ड कमेटी इजाजत देती है, तो ठीक है. वरना अधिकारियों को दूसरी व्यवस्था करने को कहा गया है. ताकि वह समय पर एस्टीमेट भी तैयार कर लें. वित्त की व्यवस्था हम करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

चंपावत विधायक ने ऋतु खडूंडी को सौंपा इस्तीफा
गुरुवार को चंपावत के मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूंडी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस्तीफे के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इसका सस्पेंस खत्म हो गया. तस्वीर साफ हो चुकी है कि पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें