शख्स ने 188 बच्चे पैदा कर सरकार से ठगे 19 करोड़ रुपए, चालबाजी का अनोखा तरीका जान रह जाएंगे दंग
आज हम आपको एक ऐसे फ्रॉड शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने देश की सरकार को ही चूना लगा दिया. इस शख्स की कहानी सामने आने के बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि शख्स ने 188 नकली बच्चे पैदा कर लिए और उनके नाम पर सरकार से 19 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली. यह शख्स यूके में रहता है.

यूके के रहने वाले 40 साल के एक शख्स ने धोखे की एक अनोखी स्टोरी बनाई और सरकार से एक दो नहीं, बल्कि पूरे 19 करोड़ रुपए ठग लिए. जब शख्स की पोल खुली तो सभी हैरान रह गए. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि चालबाजी का ऐसा भी तरीका अपनाया जा सकता है. दरअसल, विदेशों में बेरोजगार या बच्चों की परवरिश के लिए सरकार खर्चा देती है. इस बात का फायदा उठाकर शख्स ने अपने नकली 188 बच्चों की परवरिश के नाम पर सरकार से 19 करोड़ रुपए ठग लिए.
इस ठगी के लिए उसने अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों की मदद ली. हालांकि बाद में पता चला कि शख्स का एक भी बच्चा नहीं है. शख्स ने अपने 188 नकली बच्चों की जानकारी एक डायरी में लिखी हुई थी. जिनके नाम पर वह गुजारा भत्ता के लिए क्लेम करता था. वह चाइल्ड बेनिफिट और टैक्स क्रेडिट पेमेंट तब तक लेता रहा, जब तक HM रेवेन्यू और कस्टम के इन्वेस्टिगेटर्स को किसी गड़बड़ी का अहसास नहीं हुआ.
इस तरह करता था फ्रॉड
दरअसल, दो नंबर्स से कई बार क्लेम के लिए कॉल किया गया था. इसमें नंबर वही होता था, लेकिन बच्चा अलग होता था. इसे लेकर डिपार्टमेंट ऑफ वर्क एंड पेंशन को कुछ शक हुए और उन्होंने एक ऑपरेशन चलाकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. जब मामला कोर्ट में पहु्ंचा तो पता चला कि अली 70 अलग- अलग नामों से कुल 188 नकली बच्चों के लिए चाइल्ड बेनिफिट ले रहा था. वह दूसरे लोगों की आईडी चुराकर या अपने रिश्तेदारों की आईडी का इस्तेमाल कर यह फ्रॉड करता था. कोर्ट ने इस घोटाले से जुड़े 6 लोगों को 13 साल की सजा सुनाई. इसके मास्टरमाइंड अली को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

