शांतिपुरी निवासी भारतीय वायुसेना के जवान की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत, चित्रशिला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

खबर शेयर करें -

वायुसेना में सार्जेंट के पद पर चेन्नई में तैनात सुरेश की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। पिता के निधन के बाद सुरेश पर बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चों की पूरी जिम्मेदारी थी, उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

पंतनगर क्षेत्र के शांतिपुरी निवासी भारतीय वायुसेना के जवान सुरेश जोशी (38) चिंतामणि जोशी के पुत्र थे, उनका गुरुवार शाम को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर चेन्नई में तैनात थे और मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सुरेश जोशी के निधन से उनकी पत्नी प्रीती जोशी और मां सीता देवी गहरे सदमे में हैं।
उन्होंने कहा कि सुरेश परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। केवल 38 वर्ष की उम्र में उनके चले जाने से अब बूढ़ी सास और दो बच्चों की जिम्मेदारी प्रीती के कंधों पर आ गई है। परिवार में अचानक आए इस दुखद अवसर से सभी सदस्य आहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति