शादीशुदा महिला का 17 साल छोटे लड़के पर आ गया दिल, रोजाना उसे बुलाने लगी अपने घर, इतने से भी नहीं भरा मन तो…

खबर शेयर करें -

रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी में एक महिला ने पति को प्यार से खाना बनाया. दोनों ने प्यार से खाना खाया. फिर पति से बाहर घूमने चलने की बात कही. पत्नी की सेवा देखकर पति इनकार नहीं कर पाया.

फिर पत्नी ने उसका मर्डर कर दिया. वजह जानकर रोहतक पुलिस सिहर गई.

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी में एक जनवरी को मिले 43 वर्षीय परजीत के शव को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस ने परजीत हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक परजीत 28 दिंबर से लापता था और 1 जनवरी को उसका शव बुधवार को खेतों में गढ्डे में दबा हुआ मिला था. सूचना पर कलानौर डीएसपी मौके पर पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें 👉  कानपुर हत्याकांड: जुड़वा बेटियों की हत्या से पहले पिता ने बदले थे CCTV कैमरों के एंगल, खौफ के साये में जी रही थी मां

पूछताछ में पत्नी गुरमती ने चौंकाने वाली कहानी बताई. गुरमती ने अपने 17 साल छोटे प्रेमी रॉबिन और उसके दोस्त के सात मिलकर पति की हत्या की थी. गुरमती ने बताया कि रॉबिन को लेकर पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था. रॉबिन का दोस्त मोहित भी प्लानिंग में शामिल था. 24 दिसंबर को जगह का चयन करके 26 दिसंबर को रॉबिन और मोहित ने गढ्ढा खोदा. 27 दिसंबर को शव को जल्दी से गलाने के लिए नमक लेकर पहुंचा था.

यह भी पढ़ें 👉  विदेश में नौकरी के नाम पर धोखा ! गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बनाया बंधक, दिल्ली–पंजाब तक फैला नेटवर्क

इधर, परजीत को शक न हो इसलिए गुरमती ने अपना व्यवहार बदल लिया. उसने पति की सेवा करनी शुरू कर दी. 27 दिसंबर को उसकी पसंद का खाना बनाया और दोनों ने साथ में बैठकर खाया. फिर पति से घूमने चलने की बात कही. पति को फुसलाकर उसी जगह पर ले गई, जहां गढ्ढा खोदा गया था. गुरमीत ने प्रेमी को वहीं पर छुपे प्रेमी रॉबिन को इशारा किया. तीनों ने मिलकर परजीत की हत्या कर दी.

मृतक परजीत 28 दिसंबर से लापता था. दिलचस्प बात यह है कि पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी ने बहु अकबरपुर थाने में दी थी. गुरमती ने शिकायत में बताया था कि उसका पति परजीत उर्फ तांगा 28 दिसंबर की सुबह 9 बजे काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था. फिर वापस घर नहीं लौटा. मृतक मेहनत मजदूरी करता था और चार बच्चों का पिता था.

यह भी पढ़ें 👉  नए जूतों की सनक ने उजाड़ा परिवार; पहले पहनने की जिद में बड़े भाई ने कैंची से कर दी छोटे भाई की हत्या