शादीशुदा महिला को फेसबुक पर प्रेम जाल में फंसा काट डाला गला, लिव इन पार्टनर का खौफनाक कांड

खबर शेयर करें -

लाजपत नगर इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का गला रेतने का मामला सामने आया है। घायल महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के बेटे का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मां को फेसबुक पर अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली बुलाकर उनको प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उनका गला रेत दिया। वह एक-दो हफ्ते पूर्व ही गांव से दिल्ली आई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईआरवी में तैनात एएसआई जगजीत सिंह ने 4 अगस्त को लाजपत नगर थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी कि नियर अन्ना डोसा, ई-ब्लॉक, लाजपत नगर के पास एक महिला खून से लथपथ पड़ी हुई है। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

आपत्तिजनक फोटो भेजे

बेटे ने आरोप लगाया है कि संपर्क करने पर आरोपी ने उसे मां की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेजे। उसने कहा कि अगर वह अपनी मां से संपर्क करेगा तो वह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। हमलावर मां से पैसे मांगता था और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करता था।

मानवीय चेहरा आया सामने

पुलिस को इस मामले में कोई पीसीआर कॉल नहीं मिली। लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद ईआरवी महिला को एम्स लेकर गई। पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखने के बाद इलाके के लोगों ने उनकी काफी तारीफ की। ईआरवी महिला को समय पर अस्पताल लेकर गई, इसलिए महिला की जान बच पाई।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा