शादी कर पत्नी को उत्तराखंड लाकर बेचा, पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें -

बहराइच। महिला ने पति पर शादी करने के बाद उत्तराखंड ले जाकर दो लोगों के हाथों बेचे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन माह पहले सोनू ने बहला-फुसलाकर उससे शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

इसके बाद उसे उत्तराखंड लेकर गया और वहां उसका अज्ञात व्यक्तियों से जबरन शारीरिक शोषण करवाया।

सोनू के इस कार्य में रामलखन, विनोद और प्रमोद ने उसका सहयोग किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उत्तराखंड के उधमसिंह जिले के काशीपुर निवासी दो अज्ञात व्यक्तियों के हाथ उसे बेच दिया। किसी तरह उक्त व्यक्तियों को चकमा देकर वह भाग आई और अपने भाई को फोन कर आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: बेकाबू कार की टक्कर से उड़े थे स्कूटी के परखच्चे, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कोतवाल अमितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जार रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ एसएसबी कैंप की बैरक में बुखारी फटने से भीषण आग: 60 जवानों ने भागकर बचाई जान; ITBP और ग्रामीणों ने पाया काबू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad