शिंदे ने बोला संजय राउत पर हमला, कहा- किसी ने हमें बैल कहा था

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को घेरे रहने वाली ”मंडली” पर निशाना साधते हुए पार्टी के सांसद संजय राउत को आडे़ हाथों लिया, जिन्होंने उस समय बागी विधायकों की तीखी आलोचना की थी, जब वे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए थे. शिंदे ने अपने नेतृत्व वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद विधानसभा में कहा, ”किसी ने हमें बैल कहा था, जिनको गुवाहाटी में देवी कामाख्या को चढ़ाया जाना था। देवी ने हमसे कहा कि वह ऐसा बैल नहीं चाहती, जो बहुत बोलता है.” गुवाहाटी में एक होटल में अपने ठहराव के दौरान बागी विधायकों ने एक खुलापत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने ठाकरे को घेरे रखने वाली मंडली पर निशाना साधते हुए राउत को आड़े हाथों लिया था और उन्हें ”राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दुलारा” करार दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

मुख्यमंत्री ने कहा, ”10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान शिवसेना का एक उम्मीदवार हार गया था. अब लगता है कि दूसरा उम्मीदवार चुनाव हार जाना चाहिए था.” शिवसेना ने राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से एक उम्मीदवार राउत ने जीत हासिल की थी जबकि दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को भाजपा के धनंजय महाडिक के सामने हार का सामना करना पड़ा था. शिंदे के विश्वासपात्र विधायक गुलाबराव पाटिल ने भी राउत पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ”हमें सुअर कहा गया लेकिन लोग भूल गए कि वह (राउत) हमारे वोटों के दम पर ही राज्यसभा चुनाव जीत पाए. तीन-चार लोगों की एक मंडली है, जो उद्धव ठाकरे को घेरे रहती है. वे हमारे वोट पर चुनाव जीतकर भी हमें सुअर कहते हैं। हम ऐसी गंदी भाषा को कैसे बर्दाश्त करते?”.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा