संजय नेगी, मातबर सिंह कण्डारी और संध्या डालाकोटी कांग्रेस से 6 साल के लिए बाहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है.

ये नेता हुए सस्पेंड: उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातबर सिंह कण्डारी एवं यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का 'मिशन-2027': टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है. इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा. जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाये.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

संध्या डालाकोटी इसलिए हुईं बागी: संध्या डालाकोटी को कांग्रेस ने पहले लालकुआं सीट से टिकट दिया था. फिर हरीश रावत का रामनगर सीट से टिकट बदलकर उन्हें लालकुआं से प्रत्याशी बना दिया. इस तरह संध्या डालाकोटी का टिकट कट गया. इससे संध्या नाराज हो गईं. उन्होंने बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया.

कांग्रेस ने इन नेताओं के नामांकन को अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा एक्शन ले लिया. तीनों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है. लेकिन ये तय है कि इन तीनों नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होना तय है. क्योंकि ये तीनों कांग्रेस उम्मीदवार के ही वोट काटेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad