सितारगंज केंद्रीय कारागार मैं पड़ा छापा, बैरक और मैदान से खुदाई में 60 मोबाइल बरामद

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में औचक निरीक्षण में कारागार के मैदान में खुदाई के दौरान 60 मोबाइल, बैटरी और चार्जर बरामद हुए हैं. जिसके बाद जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज थाने में अज्ञात कैदियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है. घटना के बाद जेल प्रशासन सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

सितारगंज केंद्रीय कारागार अधीक्षक अनुराग मलिक ने तहरीर देकर सितारगंज कोतवाली में अज्ञात कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. दरअसल, जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने 7 सितंबर को केंद्रीय कारागार की बैरकों और मैदान का रात करीब 11 बजे औचक निरीक्षण किया था.

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों की तलाशी एवं बाहरी मैदानों की खुदाई करने पर लगभग 60 मोबाइल, कुछ चार्जर और बैटरियां बरामद हुईं थीं. जिसके बाद जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है. जेल अधीक्षक की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad