सीएम धामी भी हुए धड़ाम, खटीमा से चुनाव हारे CM पुष्कर सिंह धामी
बड़ी खबर खटीमा से आ रही है. पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में 7000 से अधिक मतो से शिकस्त दी है.
![]()
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. पहले लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को जनता ने नकारा. अब सीएम धामी को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है. पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गये हैं. पुष्कर सिंह धामी की इस हार को बड़ी हार माना जा रहा है. पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं.
पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतते आ रहे थे. इस बार जनता ने धामी की उम्मीदों को झटका दिया है. बता दें बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा. अब पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सीट बचाने में विफल साबित हुए हैं.
बता दें आज से पांच महीने पहले बीजेपी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाकर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया था. तब बीजेपी आलाकमान ने कई बैठकों के दौर के बाद दिग्गज नेताओं में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हुए 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद सौंपा था. पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

