सीमा विस्तार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना रहेगी पहली प्राथमिकता : पवन चौहान

खबर शेयर करें -

लालकुआ। लाल कुआं विधानसभा चुनाव में जहां दोनों दलों द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर जनता के बीच अपनी और प्रभावित करने में लगे हुए हैं वही लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों का खाका तैयार कर निर्दलीय पवन चौहान ने भी अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया उन्होंने 29 बिंदुओं पर अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

इसके अलावा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लालकुआं नगर पंचायत का सीमा विस्तार एवम लालकुआं वासियों को मालिकाना हक, गौलापार में सर्वांगीण विकास कार्य को अंजाम दिया जाएगा और चोरगलिया में भी खेल का मैदान बनाया जाना उनके संकल्प पत्र में शामिल है इसके अलावा शेरनाला पर ओवरब्रिज और विजयपुर में भी पुल बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने कहा कि सभी 29 बिंदुओं पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा और लालकुआं विधानसभा को एक आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित करने के लिए वह वचनबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी