स्मार्टफोन खरीदने वालों को लगेगा झटका, महंगे होंगे मोबाइल फोन
स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से इस साल त्योहारी मौसम में कुछ नए मोबाइल फोन लॉन्च कराए जाने की संभावना है. साथ ही मौजूदा डिवाइसों की कीमतों में सात से दस फीसदी बढ़ोतरी होने की बात चर्चा में है. उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक इसका कारण सेमीकंडक्टर चिप्स जैसे उपकरणों की भारी कमी बताई जा रही है.

कोविड महामारी के दौरान रिमोट कार्यों और स्टडी-फ्राम-होम ने सेमीकंडक्टर चिप्स की डिमांड को बढ़ा दी है, जिससे विश्व भर में वैश्विक आर्पूति की चेन पर प्रभाव पड़ा है. यहां तक कि चीन में में माल ढुलाई की लागत भी काफी बढ़ गई है जिससे डिवाइस उत्पादकों पर भारी दबाव पड़ रहा है.
काउंटरप्वाइंट रिसर्च निदेशक तरुण पाठक के अनुसार, किल्लत की स्थिति अगले कुछ तिमाहियों तक मोबाइल फोन उद्योग को प्रभावित करती रहेगी.
उन्होंने कहा कि देरी या कुछ ने लॉन्च, मौजूदा डिवाइसों की कीमत सात से दस फीसदी बढ़ोतरी और कम ऑफर उपलब्ध कराने की वजह से कई त्योहारी मौसम फीके पड़ सकते हैं. हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद इस बार की त्योहारी मौसम में डिमांड मजबूत रहेंगे. चिप की कमी के बीच, 4जी चिपसेट का उपयोग किया जा रहा है, जो कि इस साल दूसरी छमाही तक जारी रहेगा.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

