हरीश रावत भीष्म पितामह हैं और भीष्म पितामह का क्या हाल हुआ था, यह सभी को मालूम है : हिमंता बिस्वा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में चुनावी दौरे पर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कांग्रेस हर बात का सबूत मांगती है, लेकिन आज तक बीजेपी ने कभी सबूत नहीं मांगा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ही बेटे हैं. बीजेपी उत्तराखंड में लगातार विकास कर रही है और कांग्रेस लोगों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है.

 हिमंत बिस्वा ने कहा हरीश रावत उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोल रहे हैं. उत्तराखंड को मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जरूरत नहीं है. यहां के बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनना है, ना कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़कर कुछ और. हिमंता बिस्वा ने कहा कि देश में तेल हो या गैस सिलेंडर उसकी कीमत कांग्रेस के समय से बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने देश को संवारने का काम किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

हिमंता बिस्वा सरमा यही नहीं रुके उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा हरीश रावत भीष्म पितामह हैं और भीष्म पितामह का क्या हाल हुआ था, यह सभी को मालूम है. कांग्रेस कभी जिन्ना तो कभी पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी करती है. जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस इन सभी मसलों की दोषी है. अगर बंटवारा ना होता तो भारत खूबसूरत और दोनों देशों से मिला होता, लेकिन उन्होंने हमारे देश का बंटवारा कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी