हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेस नेता झेंप मिटाने के लिए बढ़ चढ़कर दावे कर रहे है : पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें -

नैनीतालः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं में तकरार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत पर सियासी हमला करते हए कहा कि कांग्रेस नेता झेंप मिटाने के लिए बढ़ चढ़कर दावे कर रहे हैं। धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में पुन: बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

धामी गुरुवार सुबह नैनीताल के अल्प दौरे पर आए थे। उन्होंने मां नयना देवी मंदिर और पाषाण देवी के दर्शन किए और पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। इससे पहले वह घोड़ाखाल मंदिर गए और गोलज्यू भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रावत झेंप मिटाने के लिए बढ़ चढ़कर सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और उन्होंने साठ के पार का नारा दिया है और भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद तेजी से काम किया जाएगा और भू कानून और पुलिस के ग्रेड पे के मसले का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में भीतरघात से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ-साथ अनुशासित पार्टी है और उनके कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी