हरी मिर्च की इस रेसिपी को घर में बना कर देखिए, बिना भूख के 10 रोटी खा जाएंगे

खबर शेयर करें -

इस समय सारे लोग अपने घरों में कैद तो बैठे हैं. उन्हें नई चीजों को खाने का बड़ा शौक रहता है. आइए आज मैं आप लोगों को एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे खाने के बाद आप लोग उंगलियां चाटते रह जायेंगे.

credit: third party image reference

 

हरी मिर्च की इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले दही 5 चम्मच लें. उसके बाद उसमें गरम मसाला एक चम्मच,धनिया पाउडर एक चम्मच,जीरा पाउडर दो चम्मच, हल्दी पाउडर एक चम्मच, आमचूर पाउडर एक चम्मच,काला नमक आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच तथा नमक एक चम्मच ले. इन सब मसालों को दही में अच्छी तरह से मिक्स करें.

उसके बाद 5 चम्मच सरसों तेल को एक कड़ाही में गर्म करें. गर्म करने के बाद हींग आधा चम्मच तथा जीरा खड़ा एक चम्मच को अच्छी तरह से तेल में पकाएं. थोड़ी देर के बाद 10 हरी मिर्च को कड़ाही में डालें. इन्हें भी थोड़ी देर तक पकाएं. उसके बाद स्वाद बढ़ाने के लिए पीसी हुई लहसुन को कढ़ाई में डालें. उसके बाद 5 मिनट तक पकाएं. पक जाने के बाद दही के बने हुए पेस्ट को कड़ाही में डाल दे. उसके बाद अच्छी तरफ से दही पेस्ट तथा पकी हुई हरी मिर्च को मिक्स करें. हल्के फ्लेम पर 5 मिनट तक ढककर पकाएं.जब सारा मसाला भून जाए तथा पानी सूख जाए तब समझे कि आप की हरी मिर्च फ्राई रेसिपी तैयार हो गई है. उसके बाद अपने फैमिली या रिश्तेदारों को रोटी के साथ हरी मिर्ची फ्राई मसालों को सर्व करें. यकीन मानिए इसे खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएगा और सिर्फ मुंह से तारीफ ही निकलेगी.

आपको यह खबर कैसी लगी हमें कमेंट और शेयर करके जरूर बताएं, ताकि मैं आपके लिए रोजाना नई-नई खबरें लाता रहूंगा. अगर आप हमारे चैनल को फॉलो नहीं किए हैं तो अवश्य फॉलो कर लें. इससे आपको घर बैठे नवीनतम न्यूज़ तुरंत प्राप्त होगी और आप जल्द ही पढ़ पाएंगे.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad