हल्द्वानी : नवजात की सिर कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप, नवजात का एक हाथ भी गायब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नवजात का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसके अलावा नवजात का हाथ भी कटा हुआ था. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन अभीतक नवजात का कटा हुआ सिर और हाथ नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि संभवत नवजात का शव नदी में बहकर आया होगा. शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि किनारे लगे आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. वहीं, आसपास के हॉस्पिटलों से नवजात के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज