हल्द्वानी : नौकरी दिलाने के नाम पर जंगल में ले जाकर रेप करने का मामला आया सामने, फूफा ही बना हैवान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में महिला अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. एक बार शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. अब पुलिस पीड़िता के पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

बताया जा रहा है कि फूफा और लड़की दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं. आरोपी ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद फूफा भाग गया. जबकि, पीड़ित लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर टांडा पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई. जिसे सुन चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए.

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

नौकरी के बहाने ले गया, रास्ते में बिगड़ गई नीयत: इसके बाद पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई में जुट गई है. उधर, पीड़िता के पिता ने भी थाने में आकर आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था. तभी रास्ते में टांडा क्षेत्र में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसे जंगल के अंदर ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

क्या बोली पुलिस? पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आई है. पूरे मामले में पुलिस आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार यानी 3 सितंबर की है. उन्होंने बताया कि फूफा और पीड़िता दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं. जबकि, घटनास्थल हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल का है. जिसके चलते हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  8 अगस्त को हल्द्वानी से बजेगा परिवर्तन का बिगुल, कांग्रेस की हुंकार से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी मिजाज : संदीप सहगल
Ad