हल्द्वानी : परिवार देवी के जागरण में गया था और रात प्रसाद रखने लौटा तो घर आग की लपटों से रहा था धधक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: परिवार देवी के जागरण में गया था और रात प्रसाद रखने लौटा तो घर आग की लपटों से धधक रहा था। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खाने-पीने का राशन, ओढ़ने-बिछाने का सामान और हजारों रुपये की नगदी जलकर राख हो चुकी थी। घटना में बड़ी बात यह है कि इतना सब हो गया, लेकिन किसी ने घटना की सूचना पुलिस या दमकल को नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक पीलीकोठी निवासी ललित कांडपाल यहां अपनी पत्नी दीपा कांडपाल व दो बच्चों के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही ललित के भाई राजीव कांडपाल का घर है। बताया जाता है कि सोमवार रात राजीव के घर पर देवी का जागरण था और ललित पूरे परिवार के साथ जागरण में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे ललित की पत्नी दीपा जागरण का प्रसाद रखने घर पहुंची तो उनके होश फाख्ता हो गए। घर का निचला तल आग की लपटों से घिरा था। आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। आग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कॉलोनी के लोग आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

ललित ने बताया कि आग में खाने-पीने का सामान, कपड़े, बिस्तर, दस्तावेज और करीब 50 हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गई। घर रहने लायक भी नहीं बचा। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई के घर शरण ली। ललित का कहना है कि मुआवजे के लिए वह एसडीएम से शिकायत करेंगे। आग बुझाने वालों में हेम पांडे, विपिन कांडपाल, निशा कांडपाल, अमन पांडे, चेतन, सोहन कांडपाल, नवल आदि लोग थे। आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दादी के सामने घर के आंगन से 10 वर्षीय रियांशु को खींचा, 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; ग्रामीणों में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चीमा के गढ़ में चली एसआईआर की कैंची, 27 हजार वोट कटे—आखिर अब किस करवट बैठेगा काशीपुर?