हल्द्वानी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, घटना के बाद मृतक के परिवार में छाया मातम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टांडा रुद्रपुर मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते बुधवार को संजय वन के पास कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी. वहीं अब सड़क हादसे में एक बाइक सवार वनकर्मी की जान चली गई.

बताया जा रहा है कि तराई केंद्रीय वन विभाग अंतर्गत जानकारी के अनुसार वन दरोगा ललित मोहन जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी (55 वर्ष) निवासी जज फार्म हल्द्वानी अपनी बाइक से टांडा जंगल से ड्यूटी कर शुक्रवार देर सायं अपने हल्द्वानी स्थित घर वापस लौट रहे थे, तभी टांडा जंगल के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना 108 सेवा को दी, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पुलिस व विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पता चला है कि वन दरोगा ललित मोहन जोशी हाल ही में तराई पूर्वी वन प्रभाग से स्थानांतरित होकर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज में आए थे. वन दरोगा के मौत के बाद विभाग में शोक की लहर है, वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि बाइक टांडा हल्द्वानी सड़क पर अचानक फिसल गई, जिससे हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ललित मोहन के सिर में गंभीर चोटें लगने से मौत हुई है. शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर