12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- वह किसी और से प्यार करता है

खबर शेयर करें -

फरीदाबाद में एक 12 साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया. नाबालिग लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद मौत को गले लगाया. इसका खुलासा उसके पास से मिले सुसाइड लेटर से हुआ है. वहीं, इस घटना से इलाके लोग लोग हैरान है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़े 👉 लालकुआं : 5 लाख की अवैध लकड़ी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
दरअसल, घटना हरियाणा के फरीदाबाद का है. यहां एक 12 साल की लड़की ने प्यार में नाकाम होने के बाद सुसाइड कर लिया. नाबालिग लड़की फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में अपने माता पिता के साथ रहती थी, जिसे अपने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे से प्यार हो गया. जिसके बाद प्यार में खुद को नाकाम देख मौत को गले लगा लिया. उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पड़ोस में रहने वाले अपने ही उम्र के एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन वह किसी और से प्यार करता था.
यह भी पढ़े 👉 प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ा ट्विटर वॉर
लड़की के पिता के अनुसार इसी वजह से नाराज होकर उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी उसके सुसाइड नोट से हुई है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक 12 साल की नाबालिग बच्ची ने प्यार में धोखा मिलने के बाद सुसाइड की है. इसका खुलासा उसके पास बरामद हुए सुसाइड नोट से हुआ है. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तेदारों से ही सुरक्षित नहीं महिलाये गैरों का क्या, कहीं देवर तो कहीं सौतेला पिता ही बना दरिंदा

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें