आखिरकार भाजपा के हो ही गए श्री राम, बंगाल में करेंगे प्रचार

खबर शेयर करें -

Arun Govil, Who Played Lord Ram in Ramayan, Joins BJP: What it Means for the Party Before Assembly Polls

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अरुण गोविल आज (मार्च 18, 2021) भारतीय जनता पार्टी के साथ आधिकारिक तौर पर जुड़ गए। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पहुँचकर पार्टी की सदस्यता ली।

प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण  में भगवान राम  की भूमिका निभाकर जन-जन में लोकप्रियता की नई परिभाषा गढ़ चुके अभिनेता अरुण गोविल  गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए। अरुण गोविल ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं, जब पश्चिम बंगाल चुनाव में जयश्रीराम का नारा खूब गूंज रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पश्चिम बंगाल की सांसद तथा केंद्रीय राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण गोविल ने जयश्रीराम नारे से नाराजगी जाहिर करने को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को राम नाम से एलर्जी हो गई है। यह कोई नारा नहीं है, यह उद्घोष है जिसको लेकर हम जीते हैं। गोविल ने कहा, “प्रभु श्रीराम तो सभी के हैं। पूरे विश्व के हैं। कुछ लोग समझने को तैयार नहीं हैं। उनको समझना होगा। राम हमारे आदर्श हैं। उनका क्यों विरोध करना चाहते हैं? ये राष्ट्र निर्माण के लिये घातक होगा। ये देश राम का देश है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री धामी ई-नेवा का करेंगे उद्घाटन

अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है, तब से राजनीति और नेतृत्व की परिभाषा बदली है। उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति के जरिए देश के लिए कुछ योगदान करना चाहते हैं। उन्हें एक मंच की तलाश थी, जो बीजेपी के रूप में पूरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री धामी ई-नेवा का करेंगे उद्घाटन

लॉकडाउन के समय अधिक बढ़ी लोकप्रियता

पिछले साल लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर शुरू किए गए रामायण के प्रसारण ने अरुण गोविल समेत अन्य कलाकारों को नई पीढ़ी के बीच भी लोकप्रिय कर दिया था। उस समय रामायण को एक ही दिन में में 77 मिलियन (यानी 7.7 करोड़) दर्शकमिले थे। वहीं ‘रामायण’ ने सबसे अधिक टीआरपी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। टीआरपी के मामले में इस धारावाहिक ने पिछले 5 साल के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और मात्र 4 दिन के भीतर 170 मिलियन व्यूज यानी 17 करोड़ दर्शक मिले थे, तभी रामायण में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों के सोशल मीडिया फैन्स में भी एक औचक बढ़ौतरी देखने को मिली थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री धामी ई-नेवा का करेंगे उद्घाटन

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें