अदालत में नही टिक पाया 6 साल पुराना छेड़छाड़ का मामला, आरोपी शेरू को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। करीब छह साल पुराने एक छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को अदालत ने बड़ी राहत दी है। द्वितीय अपर सिविल जज (जूडि) चेतन सिंह गौतम की अदालत ने साक्ष्यों में स्पष्टता न होने के कारण आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

1 जुलाई 2018 को एक घरेलू महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी कि ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शेरू कॉलोनी के पास उसका पीछा करता है, रास्ता रोकता है और अश्लील हरकतें करता है। महिला ने बताया कि जब वह झाड़ू-पोछा के लिए घरों में जाती है, तब वह उसे परेशान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता सिंधू आकाश ने पक्ष रखा और गवाहों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर पाया, जिसके चलते आरोपी को दोषमुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad