कोरोना के शिकार हुए मुख्यमंत्री तीरथ ट्वीट कर दी जानकारी

खबर शेयर करें -

uttrakhand CM teerath singh rawat controversial statement on child birth -  2 बच्चे पैदा किए इसलिए कम राशन मिला, 20 करते तो ज्यादा मिलता- सभा में बोले  CM तीरथ सिंह रावत - Jansatta

हाल ही में बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को कोरोना वायरस होने की खबर सामने आ रही है, उनकी covid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट कर दी गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थ ने अपने ट्वीट में लिखा मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मुझे कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है और मैं अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। लेकिन सतर्कता बरतते हुए डॉक्टर की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने निवेदन करते हुए यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे निकट संपर्क में आए हैं कृपया कर सावधानी बरतें एवं जल्द से जल्द अपनी जांच करवाएं। में दिल से सभी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूं।
बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने आज दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी थी, लेकिन अब कोरोना की चपेट में आने के कारण उनकी यह मुलाकात स्थगित हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की लालकुआं इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन; शैलेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष और सचिन गुप्ता बने महामंत्री, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

आज शाम करीब 6:10 पर वह दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे उनका यह कार्यक्रम 25 मार्च तक दिल्ली में रहने का था, दिल्ली में वहां पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले थे, साथ ही वह कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सुल्तानपुर पट्टी के पिपलिया में फ्रोजन मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव; मची अफरातफरी, 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू और प्लांट सील
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  आखिर काशीपुर में खाद्य विभाग के नाम पर कौन कर रहा है वसूली? लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर कौन काट रहा है चांदी?