
राजू अनेजा,काशीपुर। देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट के मामले ने सियासत में भूचाल ला दिया है। काशीपुर में महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जमकर नारेबाजी हुई और भाजपा सरकार पर “जंगलराज” का आरोप लगाया गया।
अलका पाल ने कहा, “प्रदेश में नौकरशाही तक सुरक्षित नहीं है। अधिकारियों को उनके ही कार्यालय में पीटा जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।”
एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि धामी सरकार भू-खनन माफियाओं के दबाव में काम कर रही है और नैतिक आधार पर उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन समेत अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन में अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले आम हो गए हैं। “सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है,” नेताओं ने एक स्वर में कहा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी विधायक पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
देहरादून की घटना ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। अब देखना यह है कि सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है — सख्त कार्रवाई या सियासी बचाव? फिलहाल काशीपुर से उठी यह आवाज आने वाले दिनों में बड़े सियासी तूफान का संकेत दे रही है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: भगवान की फोटो दिखाकर महिला को बातों में उलझाया, फिर कान के कुंडल झपटकर फरार हुए स्कूटी सवार
- किच्छा: जेल में बंद महिला प्रधान के सरकारी खाते से निकले 10 लाख, विधायक बेहड़ ने किया ‘DSC’ घोटाले का खुलासा
- उत्तराखंड में होली का आगाज: चमोली से खटीमा तक गूंजे पारंपरिक राग; महिलाओं ने संभाली ‘होली महोत्सव’ की कमान
- लालकुआं: 85 करोड़ के ‘हाई-टेक’ मिल्क प्लांट का औचक निरीक्षण; निदेशक जोशी ने परखी गुणवत्ता, जल्द शुरू होगा संचालन
- दिल्ली में जनहित की आंच में पक रही सियासी खिचड़ी !गदरपुर से राजधानी तक बढ़ी हलचल
- देहरादून कांड पर काशीपुर में सियासी संग्राम कांग्रेस का हल्ला-बोल, विधायक की गिरफ्तारी की मांग
- पढ़ाई डॉक्टर की, हुनर चोरी का ! मेडिकल छात्र-छात्रा ने दिनदहाड़े लूटी महिला की चेन
- हल्द्वानी में दरिंदगी: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर टैक्सी चालक और साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार
- रुद्रपुर में इनकम टैक्स की बड़ी रेड: सिडकुल की ‘ग्रीन पैनल’ और स्टील व्यापारी के घर छापेमारी; जिम से उठाए गए कारोबारी
- 21 दिन की मासूम की संदिग्ध मौत, दादा की तहरीर पर बहू के खिलाफ ‘हत्या’ का मुकदमा दर्ज


