2 दिन से लापता युवक का गोला नदी के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
किच्छा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गोला नदी किनारे जंगल में फेंकने का मामला प्रकाश में आया ल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. युवक पिछले दो दिनों से गायब चल रहा था . पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
गोला नदी के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक शम्भू निवासी रेलवे कॉलोनी वॉर्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था. मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकल गया था. शाम को जब वह घर लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परंतु उसका कुछ पता नहीं चला
स्वजन उसके जंगल में लकड़ी एकत्र करने के काम के चलते जंगल में ही उसकी खोजबीन कर रहे थे. गुरुवार सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मे घूम रहा था तो शव गोला नदी के किनारे पड़ा हुआ मिला. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान के साथ ही चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं.

घटना की सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर फॉरेंसिक के साथ डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन में लगाया गया है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि परिजनों से कुछ पूछताछ से साक्ष्य हाथ लगे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

