लालकुआं: मोटाहल्दू बाइपास पर बिजली के पोल से टकराई बाइक; हादसे में अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

खबर शेयर करें -
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू बाइपास पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार महीने पहले ही अल्मोड़ा से रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था और हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। युवक की असमय मौत की खबर से परिवार में जारी शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।

रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था मृतक, अनियंत्रित होकर टकराई बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी (दन्या) निवासी 22 वर्षीय महेंद्र कुमार (पुत्र किशन राम) रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक के रूप में कार्यरत था। वह रामपुर रोड से मोटाहल्दू बाइपास होते हुए बरेली रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान के बाहर लगे बिजली के पोल से जोर से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महेंद्र के नाक, कान व मुंह से अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महेंद्र को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के बड़े भाई बसंत कुमार ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। रोते-बिलखते बसंत ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी एक साथ तय हुई थी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां एक पल में छीन लीं।
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली के पटाखों ने खोली काशीपुर की आबोहवा की पोल, देहरादून के बाद सबसे प्रदूषित साबित हुआ अपना शहर!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर की पिता की निर्मम हत्या; बीच-बचाव करने पर दरांती और चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार