25 जनवरी 2023 : जानिए आज क्या कहते हैं सितारे, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल…

माघ मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है और दिन बुधवार है।

25 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-चतुर्थी

नक्षत्र-पूर्व भाद्रपद

करण-विष्टि और बालव

पक्ष- शुक्ल पक्ष

दिन- बुधवार

माह- माघ

व्रत-वरद चतुर्थी

योग-शिव

सूर्योदय- 7:13 AM

सूर्यास्त- 5:55 PM

मेष

इस राशि के जातकों का दिन आज का अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी वाणी में मधुरता लाएं। आज आपको पुरानी नौकरी के साथ नई नौकरी भी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। पार्टनर की याद में पूरा दिन बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। परिवार में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी। शिक्षा क्षेत्र में बाधा आ सकती है। कहीं बाहर प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज 9 मई 2025 का राशिफल : जानें अपनी राशि का भविष्य

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह में विलम्ब होगा। बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखें।

कर्क

इस राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो युवा कैरियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। रिश्तेदारों की वजह से परिवार में अनबन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह

परिवार में सुख शांति रहेगी। पैतृक संपत्ति भी आपको मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे आप काफी परेशान दिखेंगे। नौकरी के साथ-साथ कोई साइड काम का भी मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आय के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मान व सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 9 मई 2025 का राशिफल : जानें अपनी राशि का भविष्य

तुला

तुला राशि के जातक अपने पार्टनर के मूड का ख्याल रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकते हैं। जोखिम भरे कामों से आज दूर रहें। अपने जज्बात पर कंट्रोल रखें। काम का प्रेशर ज्यादा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में संचार करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको काफी खुशी होगी।

धनु

धनु राशि के जातक वाहन का प्रयोग करने में सावधानी बरतें। आपकी जरा सी लापरवाही से हानि हो सकती है। धनु राशि के जातक पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर को लेकर आप पजेसिव हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 9 मई 2025 का राशिफल : जानें अपनी राशि का भविष्य

मकर

मकर राशि के जातक की बात करें आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय में रहेगा। रोजगार के कई अवसर मिलेंगे। पार्टनर से मन की बात कहेंगे और एक दूसरे में अधिक प्यार देखने को मिलेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों का स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यापार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। खर्च अधिक बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad