मकान मालिक के घर टीवी देखने गई लड़की के साथ 3 लड़कों ने की हैवानियत, पूरा माजरा जान डर जाएंगे आप
लड़कियां इस देश में कहीं भी सुरक्षित नजर नहीं आती है. हर निगाहें उनका पीछा करती रहती है. जब मौका मिले की उसकी अस्मत को तार-तार कर देना है. तमिलनाडु की कोयंबटूर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर 10 साल की लड़की के साथ 3 लड़कों ने मिलकर रेप किया.

लड़की का जुर्म सिर्फ इतना था कि वो टीवी देखने अपने मकानमालिक के घर जाती थी. दरअसल, पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ रहती थी. घर में टीवी नहीं होने की वजह से वो अपने मकान मालिक के घर टीवी देखने जाया करती थी. हाल में पेट दर्द की जब उसे शिकायत हुई और जांच कराया गया तो पूरी घटना खुलकर सामने आया.
जांच के लिए जब लड़की को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए. लड़की का कई बार यौन शोषण हुआ था. जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो जांच में पाया गया कि मकान मालिक के बेटे और उसके दो दोस्तों ने मिलकर लड़की का कई बार रेप किया है. आरोपियों ने लड़की को धमकाया था कि वो किसी से इस बाबत ना कहे.
यह भी पढ़े 👉 लड़की को बहन की सहेली बर्थडे पार्टी में बुलाकर ले गई घर, भाई ने लूट ली इज्जत
पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत 3 लड़कों पर केस दर्ज कर लिया है. दो को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है. वहीं लड़की इस घटना से इतनी घबराई हुई है कि वो किसी को भी अपने पास नहीं आने दे रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

