30 जून को उद्धव सरकार के खिलाफ पेश हो सकता है अविश्वास प्रस्ताव, शिंदे खेमे और भाजपा के बीच कैबिनेट विभागों का हुआ बंटवारा

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में जल्द ही उद्धव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्रहार पार्टी उद्धव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी और इसके लिए पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

इसके साथ ही सूत्रों ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना के बागी विधायक महाराष्ट्र में अगली सरकार बना सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने अगली सरकार के गठन के तौर-तरीकों पर पहले ही चर्चा कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में बीजेपी से 28 मंत्री होंगे, जिसमें 26 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं कैबिनेट में शिंदे गुट से 12 मंत्री होंगे, जिसमें 10 मंत्री शपथ लेंगे। 6 विधायकों पर एक मंत्री पद मिलेगा। खबर है कि इसके लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मिलेट्स मिशन: 1 अक्टूबर से 250 क्रय केंद्रों पर 52.05 रुपये प्रति किलो की दर से मंडुवा खरीदेगा यूसीएफ

शिंदे खेमे और भाजपा के बीच कैबिनेट विभागों का बंटवारा: सूत्र
सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे खेमे और भाजपा ने निम्नलिखित नेताओं को कैबिनेट विभाग आवंटित करने का निर्णय लिया है: देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है, जबकि शिंदे उनके डिप्टी बन सकते हैं और शहरी विकास विभाग संभाल सकते हैं। भाजपा के गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, प्रसाद लाड, मांडा म्हात्रे, प्रवीण दारेकर, आशीष शेलार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। शिंदे खेमे से संदीपन बुमारे, दीपक केसरकर, दादाजी भूसे, गुलाबराव पाटिल, शंभूराजे देसाई, उदय सामंत को कैबिनेट विभाग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा

राज्यपाल ने मांगी सीएम से सरकारी प्रस्तावों की जानकारी
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे सरकार से 22 से 24 जून तक जारी सभी सरकारी प्रस्तावों (जीआर) और सर्कुलर की पूरी जानकारी देने को कहा है। कोश्यारी ने अपने प्रमुख सचिव संतोष कुमार द्वारा राज्य के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में सत्ताधारी सहयोगी राकांपा और कांग्रेस द्वारा नियंत्रित विभागों से सैकड़ों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के सरकारी आदेशों की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत युवाओं के मजबूत राष्ट्रवादी मिजाज का प्रमाण: बीजेपी; 1-2 दिन में होगी राज्यसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad