अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ में 310 महिलाएं सम्मानित, पढ़िए विशेष रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


लालकुआं: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल बरेली रोड़ द्वारा बेरीपड़ाव में कार्यक्रम आयोजित कर आशा कार्यकर्ती, भोजन माता, स्वयं सहायता समूहों के साथ ही अलग अलग क्षेत्रों में समाज सेवा का कार्य करने वाली 310 महिलाओं को फूला का गमला व शाल उढाकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न क्षेत्रों में नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कहा कि पुरुषवादी सोच देश की अर्थव्यवस्था और विकास के लिए नुकसानदायक है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा सरकारी कॉलेज में रैगिंग और खूनी संघर्ष: बीए के छात्र को लाठी-डंडों व अवैध हथियारों से पीटा; कोर्ट के आदेश पर 4 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लिंग भिन्नता केवल प्रजनन तक सीमित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में लिंग भेदभाव अधिक देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से काठगोदाम का सफर अब और आसान! वीकली स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा; अब नहीं देना होगा अतिरिक्त किराया

इसे दूर करने के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का ,रोहित, ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, चंद्रिका बिष्ट, पार्षद रुकमणी नेगी, हेमा दुम्का, मेघा त्रिपाठी, रेनू सत्यवली, बबीता चंदौला, तारा चंदौला, दीपक बहुगुणा, बच्ची सिंह रावत, शिव दत्त दुम्का, पार्षद संजय पांडे समेत तमाम महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जबरन मतांतरण का सनसनीखेज मामला: ITBP महिला जवान का आरोप— पति ने बच्चों के नाम बदले, चर्च ले जाना किया शुरू