नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति

खबर शेयर करें -
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान के संचालन, आगामी कार्ययोजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कुल 34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए, जिनमें से कई जनहितैषी प्रस्तावों को चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही संस्था के आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों और निबंधक को भेजे जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक का शुभारंभ दिवंगत कर्मचारी स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ; उनके योगदान को याद रखते हुए नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का नाम उनके नाम पर रखने पर सहमति बनी।
कर्मचारियों को 17% बोनस और श्रमिकों को इंसेंटिव; बकायेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
बोर्ड बैठक में दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। पिछले वित्तीय वर्ष के ₹2.52 करोड़ की तुलना में इस बार बढ़ाकर ₹2.75 करोड़ की दुग्ध लाभ राशि का भुगतान दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को करने तथा कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति जताई गई। इसके अलावा दुग्ध संघ के लगभग 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि की वित्तीय स्वीकृति दी गई। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा न करने वाले परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और लापरवाह कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में प्रबंध संचालक, बोर्ड सदस्य व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना