रामनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति ने 11 साल की दिव्यांग नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल जिले के रामनगर में महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला रामनगर के एक गांव से सामने आया है. जहां 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने 11 साल की दिव्यांग नाबालिग को हवस का शिकार बनाया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली घटना: रेलिंग से फंदे पर लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, क्षेत्र में सनसनी

यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पांच दिनों के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं, पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

जानकारी के मुताबिक, रामनगर के एक गांव में बीती रोज एक महिला ने रामनगर कोतवाली में एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी 11 साल की दिव्यांग बेटी है. जो अचानक लापता हो गई है. मामले में नाबालिग की मां ने पड़ोस में रहने वाले इंद्र सिंह मनराल पर शक जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की. साथ ही बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें 👉  “लालकुआं विधानसभा मेरा शरीर, बिंदुखत्ता मेरा हृदय”: पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने जताया जनता से भावुक रिश्ता, आगामी चुनाव और भू-कटाव पर दिए बड़े संकेत

वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने लापता चल रहे इंद्र सिंह मनराल खोजबीन शुरू की. इसी कड़ी में आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को उसके फार्म हाउस पर नाबालिग के साथ देखा गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर आरोपी के चंगुल से नाबालिग को छुड़ाया और मेडिकल करवाया. साथ ही आरोपी इंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारियों का कहर: सीडीओ ने गांवों में किया निरीक्षण, 11 स्कूल और 5 आंगनबाड़ी केंद्र अनिश्चितकाल के लिए बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad