लालकुआं में डांडिया की धूम, क्रांति गरवाल ने जीता ‘करवा चौथ क्वीन’ का खिताब

खबर शेयर करें -

लालकुआं में जुम्बा फिटनेस क्लब के आयोजन में उमड़ा महिलाओं का हुजूम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर जमाया रंग

राजू अनेजा, लालकुआं। लालकुआं के ग्रीन पार्क में डांडिया की खनक और करवा चौथ के उल्लास ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर हो उठा। लालकुआं जुम्बा फिटनेस क्लब की ओर से आयोजित डांडिया एवं करवा चौथ उत्सव में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। कहीं डांडिया की धुन पर थिरकते कदम नजर आए तो कहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘करवा चौथ क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें क्रांति गरवाल ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ओमेक्स रिवेरा के विला में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पंतनगर पुलिस ने 3.88 लाख नकदी और पोकर सेट के साथ छह लोगों को किया गिरफ्तार

डांडिया की धुन पर थिरकीं महिलाएं, उत्साह ने बांधा समां

ग्रीन पार्क में आयोजित समारोह में महिलाएं आकर्षक और रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचीं। संगीत की धुन बजते ही डांडिया नृत्य का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरा माहौल उमंग और उल्लास से भर गया। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर अपनी कला और उत्साह का प्रदर्शन किया। करवा चौथ पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।

क्रांति गरवाल के सिर सजा करवा चौथ क्वीन का ताज

कार्यक्रम में आयोजित करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। प्रतिभागियों के बीच चली प्रतिस्पर्धा के बाद क्रांति गरवाल को करवा चौथ क्वीन चुना गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: कुमाऊं में एक बार फिर हिली धरती; 2.8 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के झटके, कम डेप्थ से बढ़ी चिंता

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह

समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती और समाजसेवी रंजीत बोरा ने विजेताओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही सामाजिक एकता, आपसी मेलजोल और पारंपरिक त्योहारों के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं।

आयोजिकाओं ने जताया आभार

कार्यक्रम की आयोजक चंद्रकला खाती, प्रियंका अरोड़ा, सपना गोयल, जया भाटिया और सुरुचि गोयल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ त्योहारों की खुशियां भी मिल-जुलकर मना सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म; दिल्ली की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो सहकर्मियों को हिरासत में लिया

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में गीता भट्ट, बीना जोशी, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, मुन्नी पांडे और दीप्ती पांडे सहित सैकड़ों महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।