रामनगर: जूते के डिब्बे में छिपे कोबरा के काटने से 9 साल के बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ गौजानी में शनिवार देर शाम एक नौ वर्षीय बालक अनस की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत रामनगर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


 

कैसे हुआ हादसा?

 

हादसे के वक्त अनस अपने घर में था, जब गलती से उसका पैर तख्त के नीचे रखे जूते के डिब्बे पर पड़ा। उसे लगा कि किसी कीड़े ने उसे काटा है और वह तुरंत अपनी माँ के पास पहुँचा। माँ और पड़ोसियों ने जब उसके पैर पर खून और सर्पदंश के निशान देखे, तो वे तुरंत उस जगह पर पहुँचे, जहाँ जूते के डिब्बे में एक सांप बैठा था। यह देखकर सब हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया था रेफर

 

सांप दिखने के बाद परिजन अनस को लेकर तुरंत रामनगर अस्पताल पहुँचे। अस्पताल के डॉ. तौहीब ने बताया कि अनस बेहोशी की हालत में था और उसकी टांग पर सांप के काटने के दो-तीन निशान थे। उसे प्राथमिक उपचार के तौर पर एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बाजपुर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाद में, ‘सेव द स्नेक सोसाइटी’ के सदस्य अर्जुन कश्यप ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था। इस घटना के बाद से अनस के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad