14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सितारगंज: नगर के पीलीभीत रोड निवासी 14 वर्षीय किशोरी को अगुवाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना गत 13 अप्रेल की रात की है।

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे भारत में मचाया तांडव

सितारगंज के पीलीभीत रोड में एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को दो युवक घर के बाहर से उठाकर ले गए। और खेत मे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। परिजनों द्वारा जब किशोरी की ढूंढ़खोज की तो वह खेत मे बेहोसी की हालत में मिली। जिसके परिजनों द्वारा उसे घर लाया गया। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो वह उल्टा पीड़िता के परिजनों को धमकाने लगे। और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे।

यह भी पढ़े 👉 भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो युवक गिफ्तार 

जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा सितारगंज के सरकड़ा थाने में मामले की तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को, दुष्कर्म व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। सरकड़ा चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया की शुक्रवार को किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अंग्रेज सिंह पुत्र परमजीत सिंह व प्रभु सिंह पुत्र मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।